चाणक्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधुपुर के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यूआर बने डॉ रणजीत कुमार सिंह

साहिबगंज : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा आज सभी बीएड कॉलेजों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को नियुक्त किया गया।

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा सभी बीएड कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की नियुक्ति पढ़ाई सुचारू रूप से हो, शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो एवं छात्रों को पुस्तक पुस्तकालय एवं खेलकूद, शैक्षणिक भ्रमण व अन्य गतिविधियों की जानकारी मिल सके, इसके लिए किया गया। साथ ही छात्रों की सहभागिता बनी रहे और अनुशासन भी बना रहे। बीएड की राशि का उपयोग बीएड के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के लिए एवं बीएड पाठ्यक्रम के विकास के लिए होना चाहिए।

अपनी नियुक्ति पर डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कुलपति प्रो विमल प्रसाद सिंह का आभार व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More