Giridih News: पटेलनगर चौक पर सागर ट्रेंड्स मेंस वीयर का भव्य उद्घाटन, युवाओं के लिए लेटेस्ट फैशन की रेंज

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के सिरसिया-सिहोडीह स्थित पटेलनगर चौक पर सागर गारमेंट्स के बगल में सागर ट्रेंड्स मेंस वीयर का विधिवत उद्घाटन किया गया। अभिभावक कामेश्वर ठाकुर और युवा समाजसेवी विशाल बर्मन ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। त्योहारी मौसम को देखते हुए प्रतिष्ठान में युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। लेटेस्ट डिजाइन और आधुनिक स्टाइल के परिधान युवाओं को आकर्षित करने वाले हैं।
प्रतिष्ठान के संचालक रंजीत ठाकुर ने कहा कि सागर गारमेंट्स लंबे समय से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतर रहा है। ग्राहकों के विश्वास और प्यार को देखते हुए अब सागर ट्रेंड्स मेंस वीयर की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़ों और लेटेस्ट फैशन की पर्याप्त वैरायटी उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर एक बार सागर ट्रेंड्स मेंस वीयर और सागर गारमेंट्स को सेवा का मौका जरूर दें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में राजेंद्र ठाकुर, विशाल चंद्रवंशी, अरविंद सिंह, विकास, संजय सिंह, सागर कुमार, सचिन यादव, जीतू कुमार, पंकज कुमार, राज वर्मा, रोहित सिंह, विजय राम, गुड्डू सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहे।


