हिजला मेले के आखिरी दिन स्मारिका का किया गया विमोचन

दुमका : शुक्रवार की देर शाम विभिन्न कार्यक्रम के साथ आठ दिवसीय राजकीय जनजातीय हिजला मेला संपन्न हुआ। इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों का साथ मेला परिसर में हिजला मेला स्मारिका का विमोचन किया। उपायुक्त ने आदिवासियों के पारंपरिक परिधान ने उपस्थित हो कर यहां आदिवासी एवं गैर आदिवासियों के सामाजिक मेल-जोल का संदेश दिया। स्मारिका में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला एवं संताली में आलेख, कविता एवं निबंध प्रकाशित किया गया है। साथ ही स्मारिका की कवर काफी आकर्षक है। उप निदेशक जनसंपर्क जुगनू मिंज एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता भारती की देखरेख में स्मारिका प्रकाशित की गयी है। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का संदेश पत्रिका को अधिक आकर्षक बना रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More