रांची: ऑरेंज एक्सपो इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन 2 अप्रैल से

रांची: रेडियो ऑरेंज (radio orange) और भूटानी इंफ्रा (Bhutanee Infra) के सहयोग से आगामी 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक मोरहाबादी मैदान (Moharabadi Maidan), बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित ऑरेंज एक्सपो इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (international trade fair) रांची 2023 के विवरणिका का विमोचन प्रेस क्लब में गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर रेडियो ऑरेंज के नेशनल बिजनेस हेड अजय मोकड़े, रीजनल बिजनेस हेड प्रेरित चौहान, रीजनल प्रोग्रामिंग हेड, निशांत कंकल , झारखंड और बिहार बिजनेस हेड अभिषेक श्रीवास्तव और आशी नेलसा इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के आशिष कुमार उपस्थित थे।

बताया गया कि ट्रेड फेयर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 150 स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें भारत के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात जैसे राज्य के ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, होम अप्लाएंस, बैकिंग एंड फाइनेंस सहित कई स्टॉल लगाए जाएंगे।

रेडियो ऑरेंज के नेशनल बिजनेस हेड अजय मोकड़े ने बताया कि एक्सपो का उदेश्य लोगों को घरेलू उपयोगी उत्पाद एक ही परिसर में उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। ट्रेड फेयर के दौरान लोग लोक संगीत के कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, गेम शो, पेंटिंग कंपीटीशन, डांस और सिंगिंग कंपीटीशन भी आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन लकी-ड्रा (lucky draw) के माध्यम से इनाम भी दिए जाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More