दुमका के मसानजोर में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दुमका : मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर एवं बड़तल्ला के जंगल के एक खेत से मसानजोड़ थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि शनिवार शाम को लकड़ी चुनने वाली महिलाओं ने थाना के चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के बड़तल्ला एवं जीतपुर के जंगल के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल दास बिधाता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

थाना प्रभारी से पूछने पर बताया है कि मृतक का शरीर पर सिर्फ चड्डी है। इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं पहना है, मृतक के शर को कुचला गया है। हत्या किसी दूसरी जगह कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। यह शव दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के जितपुर बड़तल्ला से महज 30 मीटर दूरी में फेंका गया था। शव को मुख्य पथ से घसीटते हुए जंगल के खेत में फेंका गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि कयास लगाया जाता है कि युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी और युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गयी एवं देर रात को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More