दुमका में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी

दुमका : स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों की 16 जनवरी से शुरू हुई हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। सिविल सर्जन, दुमका के कार्यालय परिसर में चल रहे धरना में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव-सह- राज्य सचिव राजीव नयन तिवारी ने शामिल होकर अनुबंध कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।

राजीव नयन तिवारी ने कहा कि कल हड़ताली कर्मचारियों ने धरना स्थल पर विधिवत हवन कर प्रज्वलित हवन कुंड की अग्नि में संघ महासंघ एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विषवमन करने वालों, विरोधियों व सभी प्रकार की नकारात्मक सोच को स्वाहा कर दिया है।

आज सभी हड़ताली साथी सकारात्मक ऊर्जा से लबालब हैं। निःसंदेह हड़ताल पर बैठे अनुबंध कर्मचारियों को सफलता मिलेगी। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सभी कर्मियों के साथ है। धरना प्रदर्शन को महासंघ के कोषाध्यक्ष माधव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव महासंघ-सह-चिकित्सा संघ के जिला सचिव कैलाश प्रसाद साह, शैलेंद्र कुमार, सच्चिदानन्द सोरेन इत्यादि संघ महासंघ के पदधारकों ने भी संबोधित किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More