साहिबगंज महाविद्यालय में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के नंदन भवन में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आज आयोजन किया गया। इसमें साहिबगंज कॉलेज, बीएसके कॉलेज बरहरवा, पोखरिया स्कूल, नवोदय विद्यालय सकरीगली एवं अन्य विद्यालय से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
क्विज खेल आधारित निर्णायक मंडली में कल्याण श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिन्हा एवं राजीव कुमार थे। क्विज प्रतियोगिता में खेल से आधारित विभिन्न खेल से आधारित प्रश्नों का उत्तर पूछा गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सटीक और सही जवाब दिया। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित किया गया है। इसमें से चयनित दो प्रतिभागी 11 जनवरी को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रांची में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी सह कार्यक्रम समन्वयक डॉ रणजीत कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया।
यहां बताते चलें कि पिछले दिन भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 9 जनवरी 2023 को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में आयोजित विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इन सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दर्शक दीर्घा ऑडियंस से भी प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले कलम देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश यादव, प्रशांत भारती, अंकित कुमार सिंह, अशोक साहनी, नितिन कुमार आदि ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला खेल विभाग के अतिरिक्त राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र का सक्रिय सहयोग रहा।
जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में साहिबगंज महाविद्यालय के अमन अभिषेक प्रथम, नवोदय के शिक्षक रचित कुमार श्रीवास्तव दूसरा स्थान पर, तीसरे स्थान नवोदय विद्यालय की रुचि कुमारी ने बाजी मारी।




