साइबर चैलेंज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे आशुतोष कुमार

नई दिल्ली : एनसीआरबी और साइब पिस फाउंडेशन ने तीसरा हैकथॉन और साइबर चैलेंज 2022 11 जून 2022 से 14 जून 2022 के बीच आयोजित किया। यह आयोजन नई दिल्ली के महिपालपुर स्थित नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में किया गया।
इसमें ट्रैक वन में संस्कार सेग यूनिवर्सिटी के छात्र संस्कार शर्मा प्रथम, अकामाई टेक्नोलॉजी के प्रोफेशनल आशुतोष कुमार द्वितीय, जीरोफॉक्स के सारीक रजा तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, ट्रैक 2 में सीबीआइ दिल्ली के एसपी प्रवीण मंडलोई प्रथम, जम्मू कश्मीर के सब इंस्पेक्टर अजय सुदान द्वितीय और मध्यप्रदेश के कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव एवं राधा रमण त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
ट्रैक तीन में तेलंगाना के एसपी देवेंद्र सिंह प्रथम, हरियाणा के एडीजी सिक्यूरिटी, डीओटी नवीन झाकड दूसरे व़ हरियाणा की एसपी नितिका गहलौत तीसरे स्थान पर रहीं।




