स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा, कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी

दुमका : दुमका जिला स्तरीय स्वैक्षिक संस्थाओं की बैठक का आयोजन लोक कल्याण सेवा केंद्र सभागार में एक्शनएड एसोसिएशन इंडिया के सहयोग से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल सुरक्षा एवं बाल हितकारी संगठनों के साथ भविष्य की कार्य योजना निर्माण हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अथिति के रूप में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, दुमका द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बाल सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया गया। चाइल्डलाइन की निदेशक द्वारा जिले में संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न स्वैक्षिक संस्थाओं के संगठन के द्वारा प्रखंड एवं जिला स्तर पर आगामी 3 माह के लिए कार्य योजना का निर्माण किया गया।
एक्शन एड, दुमका के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा द्वारा बाल विवाह मुक्ति अभियान के लिए भावी रणनीति पर चर्चा करते हुए दुमका जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हेतु स्वैक्षिक संस्थाओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस बैठक में उपस्थित स्वैक्षिक संस्थाओं जैसे पीरामल फाउंडेशन, वर्ल्ड विज़न, ग्राम ज्योति, प्लान इंडिया, लोक कल्याण सेवा केंद्र, जबाला, लोहाँती, प्रयास फाउंडेशन, लान्टिटी, ग्रांट एस्टेट, मानवी इत्यादि संस्थाओं के वरीय अधिकारिओं ने अपने-अपने विचार रखे। अंत में बैठक की समाप्ति ग्राम ज्योति के आवा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ की गई।


