भाजपा नेता सीमा पात्रा आदिवासी लड़की के साथ अमानवीय सलूक करने के मामले में गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने एक आदिवासी लड़की के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में भाजपा नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। रांची की अरगोड़ा थाना पुलिस ने 31 अगस्त को उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। सीमा पात्रा पर आइपीसी की धारा 323, 325, 346 और 374 लगाया गया है। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच की जिम्मेवारी हटिया के डीएसपी राजा कुमार मित्रा को दी गयी है।
सीमा पात्रा ने आदिवासी घरेलू सहायिका सुनीता खाखा के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। सीमा पात्रा पर सुनीता को बंधक बनाने का भी आरोप है। सुनीता का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है। बेहद बुरे हाल में सुनीता ने अपना बयान भी दिया है।
सीमा पर सुनीता ने आरोप लगाया है कि उसने लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा। गर्म तवे से दागा। सुनीता से जीभ से पेशाब साफ करवाने, रॉड से दांत तोड़ने जैसे आरोप भी हैं। यह मामला सामने आने के बाद भाजपा ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
सीमा पात्रा एक पूर्व आइएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं। इस मामले को राज्यपाल रमेश बैस ने भी संज्ञान में लिया है। सीमा पात्रा ने एक विफल अभिनेत्री रहीं हैं, जहां काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके अलावा वे पलामू से 1991 में चुनव भी लड़ चुकी हैं, जिसमें उनकी जमानत जब्त हो गयी थी।




