क्विज प्रतियोगिता में खुशीलाल पंडित एवं पोस्टर मेकिंग में मनीष कुमार ने मारी बाजी

साहिबगंज : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज में एनएसएस, युवा खेलकूद व कला संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, क्विज, पोस्टर मेकिंग, रिल्स मेकिंग, शार्ट स्टोरी टेलिंग एवं एक्टेंपोर का आयोजन किया गया था। क्रमवार तरीके से इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम स्थान खुशीलाल पंडित ने प्राप्त किया। इसके पश्चात पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष कुमार, सौरव भगत, रिल्स मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बबलू कुमार चौधरी एंड ग्रुप, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशीलाल पंडित, शार्ट स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान विनय कुमार टुडू एवं एक्सटेंपोर में प्रथम स्थान दिलीप कुमार दास ने प्राप्त किया।

इस बार के अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का थीम विषय – सभी आयु वर्ग को लेकर एक नए संसार या युग का निर्माण है और कार्यक्रम उसी के आधार पर आयोजित किया गया।

मौके पर जज मंडली के रूप में बीएड के प्रो नितिन कुमार घोष एवं प्रो प्रशांत भारती, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, साहिबगंज कॉलेज एनएसएस इकाई 4 व जिला नोडल अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर इन सभी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उपस्थित छात्र छात्राओं में मनी लाल, हिलार्युस मरांडी, मनीष कुमार गुप्ता, नंदी कुमारी आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More