भारत विकास परिषद की बैठक में सामाजिक कार्याें पर चर्चा

दुमका : भारत विकास परिषद, दुमका इकाई की बैठक अध्यक्ष भारती शर्मा की अध्यक्षता में शर्मा हाउस जिला स्कूल रोड, दुमका में किया गया। बैठक में कई ऐसे बिंदुओं पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया जो भारत विकास परिषद, दुमका इकाई को गति प्रदान करे। कई ऐसे सामाजिक विषय हैं, जिस पर भारत विकास परिषद आगे काम करने पर विचार कर रही है। कई मुद्दों पर कार्ययोजना बनकर तैयार है जिसका क्रियान्वयन करने के लिए भारत विकास परिषद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है।
इसमें अशिक्षित एवं बेरोजगार महिलाओं रोजगार से जोड़ना, बच्चियों में खून की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम उठाना, एक भारत सक्षम भारत, संस्कारित भारत बनाने के लिए किशोर किशोरियों को प्रोत्साहित करना, युवाओं में सेवा एवं समर्पण की भावना जागृत करना, संस्कार कार्यशाला का आयोजन करना, बुजुर्गों के प्रति आदर और सम्मान की भावना एवं कर्तव्य के लिए संदेश देना, शांति की अवधारणा को स्थापित करने जैसे मुद्दों को लेकर भारत विकास परिषद आगे बढ़ने का काम करेगी। इसके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की महिला एवं पुरुषों का सहयोग एवं समर्थन के उद्देश्य भारत विकास परिषद के सदस्यों का क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम तय किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सुदूर गांवों के बीच अपनी पहुंच बनाना शामिल है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की सदस्य समाज सेविका भारती शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मधुर कुमार सिंह, प्रोफेसर अनहद लाल, प्राचार्य संजय कुमार सिंह , योग शिक्षक सोना शर्मा, महिला सहभागीता की संगीता सिन्हा, प्रोफेसर यशवंत सिंह, वरिष्ठ सदस्य जितेंद कुमार साह, शीला बसकी, अनुपमा बस्की ने अपना अपना विचार रखा।


