झारखंड : मांडर विधानसभा सीट से जीतीं बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : राजधानी रांची से सटी मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को जीत मिली है। शिल्पी नेहा तिर्की बंधु तिर्की की बेटीं हैं। इस सीट पर भाजपा की गंगोत्री कुजूर दूसरे नंबर पर रहीं। मांडर सीट बंधु तिर्की की एक मामले में सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।


बंधु तिर्की इस सीट पर भाजपा की भारी-भरकम राजनीतिक प्रबंधकों की टीम पर भारी पड़े हैं और सत्ताधारी गठजोड़ झामुमो-कांग्रेस ने यहां अपना कब्जा कायम रखा।


भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने कहा कि जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। शिल्पी को यहां 94 हजार 489 वोट मिला जबकि गंगोत्री कुजूर को 71 हजार 202 वोट। इस तरह 22 हजार से अधिक मतों के अंतर से शिल्पी ने अपने पिता की परंपरागत सीट पर जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More