लायंस क्लब इंटरनेशनल रांची में आयोजित करेगी 16 अप्रैल से दो दिवसीय अधिवेशन

रांची: लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322ए का 56 वां वार्षिक अधिवेशन 16 और 17 अप्रैल को होगा। रांची क्लब हॉल में आयोजित इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ राजू मनवानी करेंगे। कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों के बाद अधिवेशन को उमंग का नाम दिया गया है। यह अधिवेशन लायंस क्लब ऑफ रॉची के तत्वधान मे हो रहा है। नई उर्जा एवं उत्साह के साथ जिला 322ए के लगभग 80 क्लबों के प्रतिनिध इसमें शामिल होगें।

16 अप्रैल को सम्मेलन की शुरुआत चौथी कैबिनेट मीटिंग के साथ होगी। पहला बिजनेस सत्र 11 बजे से होगा। मुख्य आकर्षण बैनर प्रेजेंटेशन संध्या चार बजे से होगा। इसमें विभिन्न क्लब अपनी गतिविधियों को झांकी के रूप में प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन समारोह संध्या 700 बजे से होगा। 17 अप्रैल को सुबह नौ बजे से पिछले वर्ष 21-22 में जितने लायन सदस्य दिवंगत हुए थे। उनकी याद में प्रार्थना सभा आयोजित की जायेगी। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी जायेगी। दूसरा बिजनेस सत्र 11 बजे से होगा। इसमें प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। द्वितीय जिला पाल के तीन उम्मीदवार भानु गिरी, सिबरा मजूमदार एवं सीमा बाजपेई के बीच मतदान द्वारा चुनाव संपन्न होगा। 16 को रात 8.30 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

 

प्रेसवार्ता में जिलापाल 322 के सिद्धार्थ मजूमदार, जिला अधिवेशन समिति के संयोजक पूर्व जिला पाल के ज्ञान एवं जिला पाल जैन ने और संबोधित किया। क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, कैबिनेट सचिव राजेश चौधरी, डॉक्टर हरविंदर बीर सिंह, शांतनु तिवारी, पूनम आनंद रवि प्रकाश, वीके गाडयान सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More