CBSE Exam: 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा 26 अप्रैल से, यहां मिलेगी डेटशीट

नई दिल्ली: माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीम के फाइनल टर्म की परीक्षा (CBSE exam) के तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों वर्ग की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होगी, दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर होंगी। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कोविड की स्थितियों को देखते हुए ये निर्णय लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर ही होंगी। इस ऐलान के साथ लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

CBSE की वेबसाइट पर आएगी डेटशीट
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि 10वीं और 12वीं के लिए डेटशीट जल्‍द ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी इसे CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि फाइनल परीक्षा (CBSE exam) में परीक्षार्थियों को objective और subjective दोनों तरह के प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पहले टर्म की परीक्षा में केवल Objective सवाल पूछे गए थे। विशेष जानकारी के लिए परीक्षार्थी CBSE की वेबसाइट पर जा कर पिछले साल जारी किए गए सैंपल पेपर देख सकते हैं।

CBSE ने पिछले साल नहीं ली थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
ज्ञात हो कि देश भर में कोरोना महामारी के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई परीक्षाओं का आयोजन भी समय पर नहीं हो सका। ऐसे में यह पहली बार है कि CBSE दो टर्म में परीक्षा (CBSE exam) ले रहा है। बता दें कि पिछली बार महामारी के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। विद्यार्थियों के इंटर्नल एससमेंट के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More