तमिलनाडु में चक्रवात मैंडूस का असर, चेन्नई के कई इलाकों में जल जमाव, अलर्ट जारी

चेन्नई : चक्रवाती तूफान मैंडूस ने भारत के दक्षिणी राज्यों पर अपना असर दिखाया है। मैंडूस ने शुक्रवार रात दो बजे तमिलनाडु के तटीय इलाकों में दस्तक दी। इस चक्रवात की वजह से तमिलनाडु के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। राजधानी चेन्नई के कई इलाके इसकी वजह से पानी में डूब गए हैं।

चक्रवात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात की वजह से राज्य के कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगह वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।


चक्रवात के कारण चेन्नई और महाबलिपुरम हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 16 हजार जवानों की तैनाती की गयी है। वाहनों व घरों के क्षतिग्रस्त होने के अलावा अबतक किसी के जान के नुकसान की सूचना नहीं है।


कुछ इलाकों में भारी बारिश के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 10 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडुु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More