राजमहल कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय भवन में किया गया। इस कार्यशाला में मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों से वोटर हेल्पलाइन एप डाऊनलोड करवाया गया।प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे सभी छात्र जो महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, वे अविलंब अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें और जिन विद्यार्थियों के पास पहले से ही मतदाता पहचान पत्र वो उसकी छाया प्रति प्राचार्य कक्ष में जमा कर दें। 17 साल जिनका पूरा होने वाला है या 18 वर्ष से ऊपर के सभी विद्यार्थियों के पास मतदाता पहचान पत्र हो इसे सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय साहिबगंज के मदद से यह अभियान सफल रहा।
निर्वाचन कार्यालय, साहिबगंज से एचडीएम अरबिंद साह, अंतु मिश्रा एवं ऑपरेटर विजय कुमार रविदास, भरत मंडल, मोहन कुमार सिंह और श्याम कुजूर का अहम योगदान रहा। वहीं काफी संख्या में युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को लेकर उत्साहित थे।


