धनबाद के छात्रों के आग्रह पर शहीद सिदो-कान्हू का रज-कण किया गया संग्रहित

साहिबगंज : अमर शहीद सिदो-कान्हू के गांव भोगनाडीह की पवित्र भूमि के समस्त ग्रामवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता मंडल मुर्मू के नेतृत्व में शहादत स्थल के रज कण पारंपरिक लोकाचार एवं पूजा पाठ विधि विधान से कर डीएवी पब्लिक स्कूल रंगा माटी, सिंदरी, धनबाद के छात्रों-बच्चों के अनुरोध पर संग्रहित किया। इस अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो के डीएवी के छात्र तकरीबन 6 वर्ष पहले डॉ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व साहिबगंज के दौरे पर आए थे और उन्होंने शहीदों की शहादत स्थल के राजगढ़ के लिए प्रार्थना की थी, ताकि उसे विद्यालय में प्रेरणा स्थल पर स्थापित किया जा सके ।

प्रेरणा स्थल विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शिक्षा का अलख जगाने एवं सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक है। खुले संवाद की जगह है। ज्ञातव्य हो कि डॉ रणजीत कुमार सिंह साहिबगंज क्षेत्र के जाने-माने पर्यावरणविद, जंगल पहाड़ बचाने वाले एक्टिविस्ट और फॉसिल पार्क के प्रणेता हैं।

मंडल मुर्मू आज रात्रि धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे डीएवी नेशनल गेम्स संभागीय स्तर के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। सीबीएसई के स्कूलों में अपने राज्य के शहीदों के साथ लोगों की जन भावना को जोड़ने और उनके सर्वस्व त्याग को याद करने का यह पहला प्रयास है। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए मंडल मुर्मू ने कहा जो अपने शहीदों को भूल जाता है, वह गुलामी का ही हकदार है।

डॉ रणजीत कुमार सिंह को डीएवी के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार के आग्रह पर सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज ने आधिकारिक रूप से अधिकृत किया है, जिसके लिए डीएवी प्राचार्य ने आभार प्रकट किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More