दुमका: सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

दुमका : भारत विकास परिषद, दुमका शाखा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारत विकास परिषद के मुख्य कार्यक्रम गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अभिनंदन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा को जीवित रखने एवं दोनों के बीच परस्पर संबंध जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ-साथ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं संस्कार पर चर्चा हुई

इस दौरान बताया गया कि ज्ञान का आदान-प्रदान एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके माध्यम से हमारा समाज जीवंत है और यह परंपरा निरंतर चलती रहनी चाहिए। ऐसा ही भारत विकास परिषद का उद्देश्य है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सह सचिव सरस्वती शिशु मंदिर भारती शर्मा के द्वारा विद्यालय के श्रेष्ठ आचार्य रमाकांत जी एवं छात्र भास्कर कुमार एवं छात्रा अंकिता कुमारी का अभिनंदन किया गया। ये बच्चे श्रेष्ठ रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संतोष जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए एवं भारत विकास परिषद महिला सहभागिता की सदस्य संगीता सिन्हा एवं प्रीति भालोटिया, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र कुमार शाह, भारत विकास परिषद सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ मुकेश कुमार, भारती शर्मा, देवेंद्र वर्मा, अंकिता ने गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More