बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति ने डॉ धुनी सोरेन को किया पत्रिका भेंट

रानीश्वर (दुमका) : बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने गुरुवार को भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित सेमिनार ने लंदन निवासी डॉ धुनी सोरेन को समिति की ओर से प्रकाशित झारखंड बंग भाषी जागरण पत्रिका भेंट किया। डा सोरेन ने अपनी जन्मभूमि संथाल परगना से दुर्गा पूजा के समय पत्रिका का शारदीय अंक प्रकाशित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह लंदन में जिस जगह वे रहते हैं, वहां दुर्गा पूजा होती है, साथ ही पत्रिका प्रकाशित होती है। उन्होंने अपने साथ झारखंड से प्रकाशित पत्रिका को लंदन ले जाने का भी आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More