झारखंड बंगाली समाज ने किया विजया सम्मेलन का आयोजन, सांसद महुआ माजी का बड़ा वादा

रामगढ : लायंस क्लब, रामगढ़ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन के सभागार में झारखंड बंगाली समिति, रामगढ़ जिला इकाई द्वारा भव्य विजया सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी उपस्थित हुईं। कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत फुल बुके व मोमेंटो देकर किया गया। उन्होने अपने संबोधन में रामगढ़ में रह रहे बांग्ला भाषी भाई-बहनों के उत्थान के लिए हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया और बंगाला भाषी द्वारा आनेवाले दिनों में किये जाने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागीता की बात की। उन्होंने अपनेसंबोधन में कहा की रामगढ़ में बांग्ला भाषाी के लिए वह एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम व पुस्तकालय की व्यवस्था आने वाले दिनों में करेंगी।

विजया सम्मेलन कार्यक्रम में जमशेदपुर से आये कलाकारों ने समा बांध दिया। वहीं, रामगढ़ के कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को कमेटी के तरफ से पुरस्कार दिया गया। साथ ही 21 भाग्यशाली लोगों को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार दिया गया। कार्यकर्म के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदुर लगाकर विजया सम्मेलन कार्यक्रम की शोभा बढाई व रात्री भोजन एक साथ कर बंगाली एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव सुबोध चौधरी, जिला अध्यक्ष डीसी पोद्दार, जिला संरक्षक. महेश चौधरी, संपा गुहा, निलीमा चक्रवर्ती, आलोक घोष, पुलक घोष, देवाशिशसेन गुप्ता, परिनिती चटर्जी, आशीष दास, देवब्रत मुखर्जी, शुभम चक्रवर्ती, अमल दास, आशीष चटर्जी, सीमा चौधरी, सोमी मजूमदार, सुजाता चक्रवर्ती, पियु घोष, बैशाखी चौधरी, बिजय बनर्जी, प्रियंका बनर्जी, रीता गोस्वामी, रूना चटर्ती, अर्पणा सरकार, पूनम पोद्दार, रूपा राहा समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसकी जानकारी समिति के महामंत्री सुबोध चौधरी ने दी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More