भारत के प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में, सात को विजेता का ऐलान

नई दिल्ली : फैक्ट चेकर वेबसाइट अल्ट न्यूज के फाउंडर प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में शामिल हुए हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से अल्ट न्यूज की स्थापना की थी, जो सोशल मीडिया पर आने वाली सूचनाओं, वीडियो और दावों की जांच कर यह बताती है कि वह सही है या गलत। यह खबर टाइम पत्रिका के हवाले से आयी है।
The winner of the Nobel Peace Prize will be announced at 11am local time on Friday in Oslo, Norway. Here are some of the favorites to win https://t.co/nF3RPBkoSe
— TIME (@TIME) October 5, 2022
नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में 343 उम्मीदवार बताए जा रहे हैं, जिसमें 251 व्यक्ति व 92 संस्थान हैं। यह जानकारी रॉयटर्स के सर्वे से आयी है। हालांकि नोबेल कमेटी कभ्ज्ञी नामांकितों का नाम पहले से सार्वजनिक नहीं करती है और न ही मीडिया को इसकी जानकारी होती है।


