रणबीर कपूर व आलिया भट्ट पहुंचे जोधपुर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तसवीर

जोधपुर : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर व उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट राजस्थान के जोधपुर पहुंचे। वहां पर उनके बिताए कुछ खास पलों की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्डडे विश करते हुए कुछ फोटो साझा की, जो सोशल मीडिया पर छा गयीं थीं, जिसमें दोनों कैंप में सनसेट को निहारते दिख रहे थे। उसके बाद कुछ और तसवीरें आयी हैं जो वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में हैं। एक तसवीर में रणबीर कपूर लेटे हुए दिख रहे हैं और उनके बगल में आलिया भट्ट उन्हें बैठ कर निहार रही हैं।
वहीं, एक दूसरी तसवीर में रणबीर कपूर लेटे हुए हैं जबकि आलिया भट्ट खड़ी हो कर कुछ कर रही हैं। ये तसवीरें थोड़ी हैजी हैं और शायद दूर से ली गयी हैं या रणनीति के तहत ऐसी ही रिलीज की गयी हैं।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 सितंबर को रणबीर कपूर का बर्डथे और और बर्डडे सेलिब्रेट करने के साथ अपनी वेडिंग वेन्यू को देखने भी यह कपल जोधपुर पहुंचा है।


