कर्नाटक के बेंगलुरु में पटाखों के गोदाम में लगी आग, दो की मौत, तीन घायल

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गयी, जिससे दो लोगों को मौत हो गयी और तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को दिन के साढे 11 बजे के करीब न्यू धारागुपेट इलाके में पटाखों के गोदाम में हादसा हुआ।

बेंगलुरु के डीसीपी हरीश पांडे ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ये पटाखे अवैध रूप से रखे गए थे। वहां पर 78 बॉक्स पटाखे बचे हुए थे।


पटाखों के गोदाम में आग लगने से विस्फोट इतना तीव्र था कि कई दोपहिया वाहन जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस व राहत बचाव टीम पहुंची एवं राहत कार्य चलाया गया।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More