हेमंत सरकार ने कई जिलों के खनन पदाधिकारी बदले, संजीव कुमार रांची भेजे गए, देखें पूरी सूची

रांची : झारखंड सरकार ने खान और भूतत्व विभाग के दस अफसरों का तबादला किया है। राज्यपाल के आदेश के बाद इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। पलामू जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार को रांची का खनन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा खान मुख्यालय के उप निदेशक शंकर कुमार सिन्हा को धनबाद का खान विभाग का उप निदेशक, खूंटी के जिला खनन पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार एवं झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड रांची के उत्तम कुमार विश्वास को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, रांची में सेवा देंगे।

सिमडेगा के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार को दुमका का जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर धनबाद के जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार को सिमडेगा का जिला खनन पदाधिकारी, कोडरमा के सहायक खनन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर को धनबाद का जिला खनन पदाधिकारी, लातेहार के सहायक खनन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी आनन्द कुमार को पलामू के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी, चतरा के सहायक खनन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह को लातेहार का जिला खनन पदाधिकारी, निरीक्षक संप्रति प्रभारी दरोगा राय खान को सहायक खनन पदाधिकारी कोडरमा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी और भूतत्ववेत्ता सम्प्रति उप निदेशक भूतत्व हजारीबाग, सह अतिरिक्त प्रभार सचिव के विशेष कार्य पदाधिकारी अरुण कुमार को स्थानांतरित करते हुए खान निदेशालय, रांची का उप निदेशक बनाया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More