पंजाब : चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम बनते ही किसानों का बिजली-पानी बिल माफ करने का किया ऐलान

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण किया। चन्नी दलित वर्ग से आते हैं और कांग्रेस हाइकमान द्वारा उन्हें सीएम बनाने को फैसले को आगामी चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है।
चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी शपथ ग्रहण किया। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने मंत्री के रूप में शपथ ली। रंधावा और ओपी सोनी ने पंजाबी में शपथ ली। दोनों का उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
Chandigarh: Congress leader Rahul Gandhi, Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu, and party’s state incharge Harish Rawat met the new CM Charanjit Singh Channi, and Sukhjinder Singh Randhawa and OP Soni who also took oath today. pic.twitter.com/4E0Ev06zx8
— ANI (@ANI) September 20, 2021
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चन्नी ने अपने पहले प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ही सुप्रीम है न कि मुख्यमंत्री व कैबिनेट। उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी की विचारधारा के आधार पर काम करेगी। चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए कई अच्छे काम किए हैं। हम उनके काम को आगे बढाएंगे। चन्नी जब मीडिया से ये बातें कर रहे थे तो उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे, जो कैप्टन के विरोध माने जाते हैं और उनके इस्तीफे की एक वजह रहे हैं।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कई लोकप्रिय घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि किसानों को पानी व बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और केंद्र से मांग करते हैं कि वह तीन कृषि कानूनों को वापस ले।
आज रात आठ बजे चन्नी कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है, जिसमें किसानों के हित में लोकलुभावन फैसले लिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस कैबिनेट मीटिंग में किसानों का बिजली व पानी बिल पाफ करने का निर्णय लिया जा सकता है।
We will waive water and electricity bills of farmers: Punjab CM Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/YVXTMH5MbC
— ANI (@ANI) September 20, 2021
चरणजीत ने यह भी कि वे आम आदमी हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने राहु ल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताया कहा कि उनके पास एक सोच हैं और वे काम करने वाले शख्स हैं।


