अभिनेत्री सायरो बानो को हिंदुजा अस्पाताल में तबीयत बिगड़ने पर कराया गया भर्ती

मुंबई : दिग्गज अभिनेत्री व भारत के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सायरा बानो को ब्लडप्रेशर संबंधी समस्या हुई, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां आइसीयू वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया।

हालांकि अभी उनकी स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर मेडिकल बुलेटिन नहीं जारी किया गया है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

77 वर्षीया सायरो बानो भारतीय फिल्म जगत की बड़ी अभिनेत्री रही हैं और 1960 व 70 के दशक में वे शिखर अभिनेत्रियों में शुमार थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 1963 में भारत की तीसरी सबसे अधिक मेहनताना पाने वाले अभिनेत्री थीं।

जब सायरा बानो मात्र 22 साल की थीं तो 1966 में उन्होंने 44 साल के दिलीप कुमार से शादी की थी। उन्होंने 1961 में जंगली फिल्म से कैरियर शुरू किया था और 1988 में उनकी आखिरी फिल्म रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More