झारखंड : नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले – कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा पहली प्राथमिकता

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर शनिवार को नयी दिल्ली से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर इनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने पहले संबोधन में राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा को पहली प्राथमिकता बताया।

कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जिसमें मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। झारखण्ड कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं को हीं केन्द्र बिन्दु में रखकर उनकी भावना के अनुकूल कार्य किया जायेगा। पार्टी में संवादहीनता को समाप्त करने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं को उचित मान.सम्मान मिलेगा। राज्य हित में गठबंधन दलों के साथ आपसी सामंजस्य को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान मुझे दिया है, उसमें मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धान्तों को गांव.गांव तक पहुंचाने का किया जायेगा।

कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, जो हमारे लिए एक चुनौती है। जनता एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा।

कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं से लबालब नई उर्जावान टीम का गठन किया गया है, जो आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कार्यक्रम में मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलमए राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, डॉ0 राकेश किरण महतो, कुमार राजा, डॉ एम तौसीफ, अजय नाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में मिलकर कर चलेंगे तो एक दिन भी भाजपा हमारे सामने नहीं टिक पायेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसभी भरोसा दिलाईये कि इस नई टीम का पूरा साथ एवं समुचित समय देंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More