नहीं रहीं बहुजन आंदोलन का अहम चेहरा गेल ओमवेट, अमेरिकी मूल की लेखिका ने इस वजह से चुना भारत को घर

मुंबई : भारत में बहुजन आंदोलन की अहम चेहरा रहीं गेल ओमवेट का निधन हो गया। वे दलित चिंतक व लेखिका थीं, जिन्होंने भारत में दलितों की स्थिति और इतिहास पर शानदार काम किया। बाबा साहेब आंबेडकर पर उन्होंने किताब लिखी, जिससे बहुजन आंदोलन को मजबूती मिली।
नहीं रहीं महान आंबेडकरवादी लेखिका गेल ओमवेट, बहुजन आंदोलन का बड़ा नुकसान ! https://t.co/wDY4ByaFD0 via @TheShudra #JaiBhimGailOmvedt
— The Shudra (@TheShudra) August 25, 2021
गेल ओमवेट महिला सशक्तीकरण एवं महिला अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहीं। 81 वर्षीया अमेरिकी मूल की भारतीय गेल ओमवेट ने 25 अगस्त 2021 को आखिरी सांस ली। उनका जन्म अमेरिका में ही हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी कर्मभूमि भारत को बनाया।
One of the finest and strongest voices on what it means to be perpetually remaining on ‘Margins’ .. is no more amongst us. RIP #Gailomvedt ..Your ideas shall keep inspiring people for emancipatory struggle and movements forever. pic.twitter.com/BKKpUMlynD
— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) August 25, 2021
गेल ओमवेट ने अपने पति व आंदोलनकारी भारत पाटणकर के साथ श्रमिक मुक्ति दल की स्थापना की। 1976 में इन दोनों ने विवाह किया था। अमेरिका के मिनीपोलिस में जन्मीं गेल ओमवेट ने भारत में जाति विरोधी आंदोलन, दलित अधिकार, महिला अधिकार व पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काफी काम किया और कई किताबें लिखीं।
उन्होंने कांशीराम के साथ भी मंच साझा किया था और उलितों के उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। उनके निधन पर राजद सांसद मनोज झा, पत्रकार दिलीप मंडल, ट्राइबर आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा सहित कई लोगों ने शोक जताया है और उनके योगदान को याद किया है।
25 से अधिक किताबों की लेखिका गेल ओमवेट अमेरिका से कांॅलेज के दिनों में भारत आयी थीं। उन्होंने पीएचडी का विषय था पश्चिम भारत में गैर ब्राह्मण आंदोलन। वे यहां सामाजिक आंदोलन को समझने व महात्मा फुले पर काम करने आयी थीं। और फिर यहीं होकर रह गयीं। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के सतारा जिले के कासेगांव में 26 अगस्त को किया जाएगा।
भारत में बहुजन, बौद्ध, श्रमिक और नारीवाद आंदोलन की इतिहास लेखक, हम सबकी बेहद प्रिय, प्रखर चिंतक, विचारक, ज्ञानवंत, मान्यवर कांशीराम की वैचारिक सहयोगी प्रोफ़ेसर गेल ऑम्वेट नहीं रहीं।
नमन।
आपकी लिखी बीसियों किताबें आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेंगी। अलविदा प्रोफ़ेसर! pic.twitter.com/Gw4fquvhaY
— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) August 25, 2021


