बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात के लिए गंगा से गाद निकाला जाए : भाजपा विधायक

मुंगेर : बाढ़ से मुंगेर जिले के मुंगेर और जमालपुर विधान सभा क्षेत्रों में लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित हुई है। फसल और सम्पत्ति को भी बड़ा नुकसान हुआ है ।

बाढ़ की विभीषिका से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के स्तर से प्रयास करने की बात की है ।

भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने आज मुंगेर में कहा कि मुंगेर जिले में बाढ़ की समस्या का मुख्य कारण है गंगा नदी में गाद का भरना । साथ ही फरक्का बांध बिहार के लिए अभिशाप बन गया है ।

उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही गंगा नदी से गाद की निकासी और बाढ़ से प्रभावित होनेवाले गंगा किनारे के गांवों और टोलों को बांध से सुरक्षित करने की योजना के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के वासियों को बाढ़ की समस्या से स्थायी निदान दिलाने के लिए उन्होंने योजना बना ली है ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More