पुष्पम प्रिया ने एशिया के ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कावर के सिकुड़ते आकार का मुद्दा उठाया

प्लुरल्स  पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया ने कहा, सरकार ने कावर झील को धीमी जहर देकर मौत की तरफ धकेल दिया है

बेगूसराय : प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने सरकार पर बिहार के बेगूसराय में स्थित एशिया में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कावर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बुधवार को बेगूसराय के जयमंगलागढ़ में आयोजित कावर संवाद परिचर्चा को संबोधित करते हुए पुष्पम प्रिया ने कहा कि जब तक जल और हरियाली है, तभी तक जीवन सुरक्षित है का दावा करने वाली बिहार की सरकार ने एशिया में ताजे पानी की सबसे बड़ी गोखुर झील और सबसे बड़ा आर्द्रभूमि क्षेत्र वाले कावर झील को सरकारी उपेक्षा वाली धीमी जहर देकर मौत की तरफ धकेल दिया, जो अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। बिहार सरकार ऐसे प्राकृतिक धरोहरों के कब्र पर 24524 करोड़ के जल जीवन हरियाली योजना का उत्सव मना रही है।

कावर झील के संरक्षण. संवर्धन और टूरिस्ट क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर आयोजित परिचर्चा में उन्होंने कहा कि जल.जीवन.हरियाली बजट के 20 प्रतिशत का कावर रेजुवनेशन प्रॉजेक्ट बनाया जाना चाहिए, उससे कावर और उसके कैनाल का कम्प्लीट रेस्टोरेशन, बर्ड सैंचुरी डेवेलपमेंट, बेगूसराय में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़म इन्फ़्रास्ट्रक्चर, नेबरहुड ऑर्गैनिक एग्रीकल्चर एंड फार्मर फंड, मंझौल ब्लॉक नेबरहुड रुरल डेवेलपमेंट, फ़िशरीज़ एंड कम्युनिटी कैपिटल फंंड, जयमंगलागढ़ हेरिटेज डेवेलपमेंट एंड ट्रस्ट फंड की व्यवस्था होनी चाहिए। इस पॉलिसी से 30 महीने में प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से हजारों करोड़ की आय, हजारोंं रोजगार का सृजन किया जा सकेगा।

पुष्मम प्रिया ने कहा कि बिहार में हर जगह जल-जीवन-हरियाली योजना के नाम पर कृत्रिम तालाब की खुदाई की जा रही है लेकिन एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील मरी जा रही है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज भरतपुर वेटलैंड से भी तीन गुना बड़ी झील है, फिर भी सरकार ने इसे बर्बाद होने दिया। यहां सैकड़ों दुर्लभ प्रवासी पक्षियों, देशी पक्षियों, अनगिनत जीवों और पौधों का अद्भुत स्वर्ग था, जिसे सर्वनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है। 1989 में 15 हजार एकड़ क्षेत्र को वेटलैंड और बर्ड सैंकचुअरी नोटिफाई किया गया था, अब पूरा वेटलैंड सिकुड़ कर पांच हजार एकड़ से भी कम का रह गया है।

परिचर्चा के बाद पुष्पम प्रिया हवाई अड्डा पहुंची औऱ इसे व्यावसायिक स्वरूप देने की मांग की। इसके बाद मटिहानी में बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रेस सचिव मुकेश कुमार, बेगूसराय जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं सचिव सिद्धान्त सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More