महेंद्र सिंह धोनी से मिलने हरियाणा से 1400 किमी पैदल चल कर 16 दिन में रांची पहुंचा युवक

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के देश-दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त में एक ने हरियाणा से रांची की 1400 किलोमीटर की लंबी यात्रा पैदल तय कर ली। उस युवक को ऐसा करने में 16 दिन का समय लग गया।

धोनी से मिलने आए उस युवक का नाम अजय गिल है। अजय गिल ने अंग्रेजी अखबार Telegraph से कहा कि वह धौनी जी से मिल कर ही घर लौटेगा। 18 वर्षीय अजय गिल ने कहा कि धोनी जी को उनसे मिलने के लिए कम से कम 10 मिनट का समय तो निकालना चाहिए। युवक सिमलिया में धोनी के फार्म हाउस के बाहर इंतजार करता रहा और उसने कहा कि वह उनसे मिल कर ही लौटेगा। उसने धोनी को अपना आदर्श बताया।

युवक हरियाणा के हिसार जिले के जालन खेड़ा गांव का रहने वाला है। वह 29 जुलाई को हरियाणा स्थित अपने घर से चला था और शुक्रवार 13 अगस्त को 16 दिन में रांची पहुंचा।

जिस वक्त यह युवक रांची पहुंचा था उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में थे। उन्हें आइपीएल के लिए दुबई रवाना होना था। जब उक्त युवक को यह सूचना दी गयी कि महेंद्र सिंह धोनी तीन महीने बाद रांची आएंगे तब भी वह युवक लौटने को तैयार नहीं हुआ। वह उनसे मिलने के लिए इंतजार करने की जिद करने लगा।

अजय अपने गांव में एक सैलून में काम करता है और उसने अपना एक खास लुक बनवाया है। उसने बताया कि सोनीपत के एक बार्बर साथी को जब यह पता चला कि वह पैदल रांची धोनी से मिलने के लिए जा रहा है तो उसने मुफ्त में उसे यह लुक दिया। उसका कहना है कि वह इस पर धोनी जी से साइन भी करवाएगा। उसके बालों को पीला, नारंगी और डार्क व लाइट ब्लू रंग दिया गया है। उसके सिर पर धोनी और माही लिखा हुआ है।

उसने बताया कि वह समय क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन धोनी के संन्यास लेने के बाद उसने खेलना छोड़ दिया।

अजय के बारे में पता चलने पर अनुराग चावला नामक एक शख्स उसे एक होटल रूम में ले गए और दिल्ली का टिकट दिलवा दिया। अनुराग ने कहा कि हमने युवक से काफी प्रभावित हैं कि वह दिल्ली से चल कर यहां आए, लेकिन हमने फिलहाल उन्हें वापस लौटने व बाद में आने के लिए मना लिया है। अजय गिल ने विमान से दिल्ली लौटने से पहले रांची को खूबसूरत शहर बताया और कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More