प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को साकार करें: करिया मुंडा

खूंटी: आजादी दिवस का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को एकल अभियान खूंटी अंचल के 302 विद्यालय ग्राम में भव्य भारत माता पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ गांव के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की 61 जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। एकल अभियान भाग कार्यालय गायत्री नगर खूंटी में पद्मभूषण कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण सह भारत माता पूजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्रीय ने ऑनलाइन भाग लिया।

 

एकल अभियान के सहयोग से जनकल्याण योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने का अभियान और जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा जी, एकल अभियान भाग संरक्षक रौशन लाल शर्मा, भाग सचिव बालमुकुंद कश्यप, भाग उपाध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, अंचल सचिव संजीव चौरसिया, धनुष फाउंडेशन के ट्रेनर रूपेश लोखंडे, अंचल मां वीणा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, अंचल महिला अध्यक्ष सीमा प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। एकल अभियान प्रभाग अध्यक्ष और केंद्रीय प्रतिनिधि ज्ञान ब्रह्म पाठक, रांची भाग अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, धनुष फाउंडेशन के सीईओ डीएनएस मूर्ति, यूएनडीपी के सुशील चौधरी और सोनाली शर्मा ने वर्चुअल पुष्पांजलि अर्पित की।

ज्ञान ब्रह्म पाठक ने एकल अभियान की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा झारखंड में कुल 61 ग्रामीण विकास की योजनाएं चल रही हैं, पर क्षेत्र की जनता को उसकी जानकारी नहीं रहने के कारण उससे लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे योजनाओं से लाभान्वित करें। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव का विकास देश का विकास का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। ग्रामीण आरोग्य अभियान के तहत कार्यरत ग्रामीण आरोग्य मित्रों द्वारा ग्रामीणों को आठ प्रकार की मेडिकल जांच और डॉक्टरी सलाह बेहद आसान और कम मूल्य पर मिल पायेगी।

Image

 

करिया मुंडा ने कहा कि जीइइटी और ग्रामीण आरोग्य अभियान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का धरातलीय रूपांतरण होगा। निश्चय ही दोनों अभियान से गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास और स्वास्थ्य की सकारात्मक धारा का प्रवाह के लिए उत्तरदायी होगा। मौके पर बालमुकुंद कश्यप, अंचल अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, अंचल श्रीहरि कथा अध्यक्ष गौरा देवी, अंचल मां अंचल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिग्गा, भाग कार्यालय प्रमुख संदीप, अंचल अभियान प्रमुख सुकमोहन नायक, अंचल प्राथमिक प्रमुख वीरेन्द्र मुंडा, अंचल व्यास बुधन स्वांसी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More