मैथमेटिक्स गुरू अयांश के घर पहुंचकर किया मदद, लोगों से भी की जान बचाने की अपील

पटना: देश के प्रसिद्ध मैथमेटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव शुक्रवार को अयांश के घर पहुँचकर बीस हजार रूपये मदद की और लोगो से भी अयांश की जान बचाने को लेकर अपील किया। आरके श्रीवास्तव के पढाये वैसे सभी सफल स्टूडेंट्स जो सरकारी, प्राइवेट कंपनी या अन्य प्रतिष्ठित पदो पर नौकरी कर रहे हैं वे भी मदद को आगे आ रहे हैं।
आपको बता दें की अयांश सिंह जो की मात्र 10 महीना का है वो एक दुर्लभ बिमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA)Type-1 से जुझ रहा है। इस बिमारी में शरीर का अंग धीरे- धीरे काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चा दो साल से अधिक जीवित नहीं रह पाता है। बच्चे के साथ कुछ ऐसा ही होने जा रहा है।
इस बच्चे का सिर संभाल नहीं पाता है, उसके हाथ और पैर की शक्ति खत्म हो गयी है, कुछ खाने में भी परेशानी होने लगी है। यह बच्चा 10 माह का तो हो गया है पर अभी कुछ नहीं कर पाता है अभी भी नवजात की तरह है। इस जानलेवा बीमारी के कारण अब इसके पास कुछ महीने ही बचे हैं। लेकिन अगर हम सभी ने साथ दिया तो इस बच्चे का जान बचा सकते हैं।
Zolgensma इंजेक्शन ही दुनिया में इस बीमारी का एकमात्र इलाज है और उस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ है। जो दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन में से एक है। यह इंजेक्शन अमेरिका से मंगाना पड़ता है क्योंकि दुनिया में एकमात्र कंपनी ही इस इंजेक्शन को बनाती है।
इतना बड़ा रकम इस बच्चे के माता पिता के लिए असम्भव है। यह हमलोगों के मदद और सहयोग से सम्भव हो सकता है और बच्चे की जान बचाई जा सकती है , अब बच्चे की जिंदगी अब हम सभी देश- विदेश की जनता के हाथो में है।


