अमेरिका के अलास्का में 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, सूनामी की चेतावनी जारी

अलास्का : अमेरिका के अलास्का Perryville में बुधवार की रात्रि भूकंप के अत्यंत तीव्र झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.2 माफी गयी। भूकंप के इतने तेज झटके बाद सुनामी आने और बड़ी तबाही मचने की आशंका है। इसके मद्देनजर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। Perryville के पूर्व दक्षिणपूर्व में 91 किमी दूर भूकंप का यह झटका महसूस किया गया है। अलास्का अमेरिका का एक पश्चिमी राज्य है जो देश के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है।
An earthquake measuring 8.2 on the Richter scale occurred 91 km east-southeast of Perryville in Alaska: USGS pic.twitter.com/NaZzwVBieC
— ANI (@ANI) July 29, 2021
हालांकि भूकंप से कितनी तबाही हुई है, इसकी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है, लेकिन जब भी दुनिया के किसी हिस्से में अत्यधिक तीव्रता के भूकंप आते हैं तो सुनामी का खतरा बना रहता है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से बहुत अधिक नीचे नहीं है इसलिए नुकसान कम हो सकता है
Notable quake, preliminary info: M 8.2 – 91 km ESE of Perryville, Alaska https://t.co/DusSgxqIuC
— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes) July 29, 2021
अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे ने रात सवा 11 बजे सतह से 29 मील नीचे भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात कही। इसके मुताबित बाद में दो और तीव्र झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 6.2 एवं 5.6 थी।


