रजनीकांत ने अपने राजनीतिक संगठन को किया भंग, बोले – राजनीति में नहीं जाऊंगा

चेन्नई : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने राजनीतिक संगठन रजनी मक्कल मंदराम को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रजनीकांत फैन क्लब एसोसिएशन के सदस्य रहेंगे और जन सेवा में लगे रहेंगे।

रजनीकांत ने यह निर्णय अपने राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लिया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका ऐलान किया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे अपने राजनीतिक संगठन के लोगों से विचार विमर्श कर भविष्य में राजनीति में जाने या नहीं जाने का निर्णय लेंगे।

रजनीकांत ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में राजनीति में आने का उनका अब कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि रजनी रसीगर नरपानी मंदराम नाम से संगठन अब जनता की भलाई का काम करेगी। मालूम हो कि इससे पहले भी पिछले साल यानी 2020 में 29 दिसंबर को रजनीतिकांत ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में नहीं जाने ऐलान किया था। हालांकि हाल में फिर अपना स्टैंड बदलते हुए उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने पर वे चर्चा करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More