बिहार : मंत्री जमा खान बोले – हमारे पूर्वज जयराम सिंह व भगवान सिंह, हम राजपूत थे, विहिप ने दी यह प्रतिक्रिया

 

पटना : भारतीय मुसलिम किसके वंशज हैं यह देश में राजनीति का बड़ा मुद्दा है। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में बड़ी संख्या में ऐसे मुसलिम हैं जो खुद की जाति राजपूत बताते हैं और कुछ पीढी पूर्व द्वारा धर्म परिवर्तन की बात कहते हैं। अब ऐसा ही दावा बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने किया है।


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा है कि हम राजपूत थे और हमारे बुजुर्ग बैसवाड़ा से आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह थे। भगवान सिंह इस्लाम धर्म कबूल कर मुसलमान बन गए जो हमारा खानदान है।

जमा खान की इस स्वीकारोक्ति पर विश्व हिंदू परिषद के नेता सुरेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया दी है। सुरेंद्र जैन ने कहा है कि भारत के 95 प्रतिशत मुसलमान वे हैं, जिनके पूर्वज हिंदू हैं, जमा खान ने इस बात को स्वीकार किया है, यह बहुत आवश्यक है, क्योंकि देश का मुसलिम समाज देश की जड़ों से तभी जुड़ जाएगा जब वे बाबर-गजनी जैसे आक्रमणकारियों से नाता तोड़ कर अपने आप को धरती पुत्र मानेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More