लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, लेकिन पुत्र तेज्रस्वी बोले – अभी एम्स में ही चलेगा इलाज

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को शनिवार को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी। लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में जमानत मिली है। अदालत ने लालू प्रसाद यादव को पांच-पांच लाख जुर्माना राशि जमा करने और एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है।
Jharkhand High Court grants bail to RJD leader Lalu Prasad Yadav in Fodder scam case related to fraudulent withdrawal from Dumka Treasury
(file photo) pic.twitter.com/K82jvBYR1m
— ANI (@ANI) April 17, 2021
मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव इस समय एम्स में इलाजरत हैं। लालू प्रसाद यादव को रांची के बिरसा मुंडा कारगार मे रखा गया था, लेकिन बाद में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर लंबे समय तक उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में रखा गया और फिर तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची रिम्स से दिल्ली एम्स रेफल किया गया।
न्यायपालिका का धन्यवाद!!🙏
आज बेल मिली है. लेकिन वो दिन भी शायद बहुत दूर नहीं जब तमाम आरोप ताश के पत्ते की तरह ढह जायेंगे. जय हिन्द https://t.co/3CTmwq8v1k— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) April 17, 2021
लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने के बाद उनके पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने सजा की अवधि पूरी की है। न्यायालय ने उन्हें बेल दी है। वे अभी एम्स में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी है। उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है। उन्होंने कहा कि उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा।
लालू जी ने सजा की आधी अवधि पूरी की है। न्यायालय ने उन्हें बेल दी है। वे अभी एम्स में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। हम लोगों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी है। उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है। उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा: तेजस्वी यादव, RJD pic.twitter.com/yMlZI52OB4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2021
लालू प्रसाद यादव ने सजा की आधी अवधि पूरी होने पर जमानत की अर्जी लगायी थी। नौ अप्रैल 2021 को दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद के सात साल की सजा की आधी अवधि पूरी हुई थी।


