कोरोना से हालात बेकाबू, सीएम हेमंत सोरेन आज सर्वदलीय बैठक में ले सकते हैं कड़े फैसले

रांची : देश व राज्य में कोरोना से हालात बेकाबू है। इन सब के बीच शनिवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना की दूसरी लहर से निबटने के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी है। समझा जाता है कि इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से विचार विमर्श के बाद राज्य सरकार कोई कठोर फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री सोरेन शाम साढे छह बजे वर्चुअल माध्यम से यह बैठक करेंगे।

उधर, कोरोना से राज्य में हालात बेकाबू हैं। राजधानी रांची में रिम्स सहित सभी निजी अस्पताल में बेड फूल हैं। 18 मार्च तक जहां 20 से 25 मरीज हर दिन रांची में मिल रहे थे, वहीं अब इसकी संख्या काफी बढ गयी है।

उधर, कोरोना में कारगर रेमडिसिवर दवा की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। राज्य सरकार ने रेमडिसिवर बनाने वाली पांच कंपनियों से इस दवा की 36, 640 फाइल मांगी थी, जबकि केवल 8038 फाइल अभी तक मिली है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आॅक्सीजन की कमी न हो पाए और इसका उत्पादन बढाया जाए। उन्होंने आॅक्सीजन उत्पादक संयंत्रों को क्षमता के अनुसार उत्पादन करने को कहा और इसका परिवहन करने वाले वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा देने को कहा है।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More