दुमका : मनीषा हेंब्रम को जलाने का मुख्य आरोपी रोहित दर्वे गिरफ्तार

 

दुमका : दुमका पुलिस ने जामा थाना क्षेत्र के मचाडीह गांव की 21 वर्षीया युवती मनीषा हेंब्रम को केरोसिन डाल कर जलाने का मुख्य आरोपी रोहित दर्वे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मालूम हो कि 13 अप्रैल की रात रोहित दर्वे ने अपने परिवार वालों के साथ मिल कर अपने घर पर मनीषा हेंब्रम के शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दिया था, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी थी और उसी अवस्था में घर लौटी और उसके बाद उसे दुमका मेडिकल काॅलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया और बुधवार, 14 अप्रैल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, धनबाद रेफर किया गया।

लड़की ने होश में आने के बाद 15 अप्रैल को बयान दिया और बताया कि रोहित कुमार दर्वे उसे जबरन अपने घर ले गया और वहां उसने अपने केरोसिन छिड़कर आग लगा दी और अपने परिवार वालों के साथ मारने दौरा और कहा कि यहीं मार कर रूम में बंद कर देंगे। मनीषा ने बयान दिया है कि जब उसने पानी मांगा तो उसके घर वालों ने पानी भी नहीं दिया और वह वहां से जली हुई अवस्था में ही किसी तरह अपने घर पहुंची।

इस घटना से प्रदेश में महिला सुरक्षा पर सवाल उठ खड़ा हुआ और इसकी व्यापक निंदा की गयी है। बहरहाल, पुलिस ने अब इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबर :

दुमका : जीवित जलायी गयी मनीषा के केस में आया नया मोड़, क्या दोषी को मिलेगी सजा?

 

दुमका : जामा में दोस्त ने मिलने पहुंची लड़की को केरोसिन डाल कर जलाया, गंभीर हाल में धनबाद रेफर

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More