दुमका : जीवित जलायी गयी मनीषा के केस में आया नया मोड़, क्या दोषी को मिलेगी सजा?

दुमका के जामा प्रखंड में मंगलवार, 13 अप्रैल को एक जीवित लड़की को जलाने की एक हैरतअंगेज घटना घटी। मचाडीह गांव की रहने वाली मनीषा हेंब्रम कथित रूप से जब अपने प्रेमी या दोस्त से मिलने पहुंची तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन, अब लड़की का जो बयान आया है वह कुछ अलग ही कहानी की ओर इशारा कर रही है। मनीषा ने कहा है कि रोहित दारवे नाम का युवक उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने घर ले गया और रूप में बंद कर रख दिया।
दुमका पुलिस द्वारा धनबाद पीएमसीएच में पीड़िता का बयान दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित दारवे की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है l
— DUMKA POLICE (@DumkaPolice) April 15, 2021
इसके बाद रात साढे 11 बजे के करीब रूम से बाहर आंगन में निकाला और केरोसिन छिड़क कर उसके शरीर में आग लगा दी। इस दौरान उसके दूसरे लोग भी उसे मारने दौड़े। मनीषा ने लड़के के पिता का नाम लक्ष्मण दारवे बताया है। मनीषा ने कहा है कि इस दौरान उसने पानी मांगा तो उन लोगों ने नहीं दिया और कहा कि इसे यहीं पर मार देंगे और एक रूम में बंद कर देंगे।
लड़की का इलाज गंभीर हाल में धनबाद में चल रहा है और उसने गुरुवार को स्थिति थोड़ी ठीक होने पर बयान दिया है। मनीषा शादीशुदा है और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और उसका पति उसके घर पर ही घर जमाई बन कर रहता है।
बहरहाल दुमका पुलिस ने मीडिया में यह मामला आने के बाद ट्वीट कर गुरुवार को कहा है कि दुमका पुलिस द्वारा धनबाद पीएमसीएच में पीड़िता का बयान दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित दारवे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
मनीषा के साथ यह घटना घटने के बाद सामने आयी उसकी पुरानी तसवीरों से वह एक खुशमिजाज और जीवन से प्यार करने वाली लड़की नजर आती है, लेकिन एक सिरफिरे की करतूत से वह अब गंभीर हाल में इलाजरत है।


