झारखंड : कोरोना से भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव की माता का निधन

रांची : कोरोना संक्रमण की वजह से झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की माता प्रभा शाहदेव (83) का रविवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद प्रतुल शाहदेव ने एक ट्वीट कर दिया। प्रतुल ने ट्वीट कर कहा कि आज हमारा संसार उजड़ गया, कोरोना ने मेरी मां को मुझसे छीन लिया और पल भर में हमारी दुनिया बदल गयी।
प्रतुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी वह परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेेटिव आयी है, लेकिन फिर भी लोगों से आग्रह है कि वे अपने घरों पर रह कर ही उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
आज संसार उजड़ गया।कोरोना ने मेरी मां को मुझसे छीन लिया।पल भर में दुनिया बदल गयी।मां तुम ऐसे कैसे छोड़ गई।
हम सबों का रिपोर्ट नेगेटिव है फिर भी आपसे आग्रह है घर मे रह कर ही मा की आत्मा की शांति का प्राथना करे।आज मां पापा स्व.जस्टिस एल पी एन शाहदेव के पास चली गयी।बहुत याद आओगी🙏🙏— Pratul Shah Deo (@pratulshahdeo) April 11, 2021
मालूम हो कि देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गयी है जो पिछले साल आयी लहर से अधिक खतरनाक प्रतीत हो रही है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ रहे हैं और कम्युनिटी संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है।
झारखंड में भी कोरोना के आंकड़े बेतहाशा बढ रहे हैं और सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कफ्र्यू लगाया है व अन्य सुरक्षात्मक उपाय किए हैं। लोगों से लगातार कोरोना टीका भी लगवाने की अपील की जा रही है।


