‘रेलमंत्री के सामने गिरिराज की घिघ्घी बंध जाती है’ कहने वाले रेल अधिकारी का हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह को लेकर आपत्तिजनक बात कहने वाले रेल अधिकारी का रेल मंत्रालय ने ट्रांसफर कर दिया। रेलवे के हाजीपुर स्थित मध्यपूर्व जोन में परिचालन प्रमुख के रूप में पदस्थापित अरविंद कुमार रजक का एक काॅल रिकार्ड वायरल हुआ था, जिसमें वह यह कहते सुने गए थे कि गिरिराज सिंह नाम के हैं और रेलमंत्री के सामने उनकी घिघ्घी बंध जाती है।
गिरिराज सिंह के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले रेलवे अधिकारी का तबादला,बिहार के बड़हिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन करने वाले मनोरंजन कुमार और हाजीपुर ज़ोन के परिचालन प्रमूख अरविन्द कुमार रजक के बीच मोबाइल कॉल का रिकॉर्डिंग वायरल हुआ था. pic.twitter.com/ycGIMIVENy
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) March 31, 2021
परिचालन प्रमुख अरविंद कुमार रजक की यह बात बिहार के बड़हिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन करने वाले मनोरंजन कुमार से हुई थी। मनोरंजन कुमार व अरविंद कुमार रजक की बातचीत की यह रिकार्डिंग वायरल हुई थी।
रेलवे ने मामले को गंभीरता से लिया और रजक का तबादला दक्षिण पश्चिम रेलवे में कर दिया. रेलवे अधिकारी ने गिरिराज सिंह के बारे में कहा था कि वह सिर्फ नाम के हैं रेल मंत्री के सामने घिग्घी बंध जाती है.
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) March 31, 2021
अरविंद कुमार रजक का तबादला दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन में कर दिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से 31 मार्च को आदेश जारी किया गया है।


