रंगोत्सव में खुशी, विरह, पीड़ा का समावेश, कवियों ने कहा – पीड़ा बिना हास्य कविताएं भी नहीं रची जा सकतीं

राष्ट्रीय कवि संगम व एसएसआर फाउंडेशन ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

रांची : राष्ट्रीय कवि संगम व एसएसआर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जगरनाथ मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा बाबा जगरनाथ को भोग लगवाया गया औऱ दर्जनों लोगों को भोजन करवाया गया।

रंगोत्सव में खुशी, विरह, पीड़ा का समावेश दिखा। कार्यक्रम में मौजूद सभी कवियों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ा बिना हास्यास्पद कविताएं भी नहीं रची जा सकतीं। साहित्यिक मंच राष्ट्रीय कवि संगम में रंगों के पर्व होली पर कविताएं, ग़ज़लें औऱ अभिव्यक्ति सुनायी गयीं। सरोज झा झारखंडी ने बाबा जगरनाथ पर लिखा गीता सुनाया। नंदनी प्रणय ने स्वारचित सरस्वती वंदना सुनायी साथ ही श्याम भजन, पर्यावरण, होली लोकगीत सुनायी गयी।

रेनू बालाधर ने होली विरह गीत सुनाया। नितेश मिश्रा ने होली, विरह, शाकुंतलम पर स्वारचित गीतों से मंत्रमुग्ध किया। वहीं, गिरिजा शंकर पेड़ीवाला ने मैरेज हॉल पर लिखी हास्य कविता सुनायी। वहीं, ज्योति चौहान ने पुरुषों को समर्पित कविता का पाठ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह अधिवक्ता रूना मिश्रा शुक्ला ने किया। समाजसेवी अन्नू पोद्दार ने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन किया औऱ समाज़ के लोगों से साहित्य की अहमियत समझने की अपील की। मौके पर चंदन प्रधान सिन्हा, सुमित कुमार, रोशन कुमार, नीतीश कुमार मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More