‘मेरी आवाज शायद कोई नहीं सुनेगा’, आदिवासी नेता निशा भगत ने कैमरे के सामने दी जान

निशा भगत आत्महत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद
निशा भगत (AI Enhanced)
झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने जमीन माफिया, पुलिस और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके निधन से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में आदिवासी नेत्री निशा भगत की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले उन्होंने फेसबुक पर करीब 10 मिनट का लाइव वीडियो साझा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

(सोर्स: निशा भगत के फेस्बूक हैन्डल से)
Updates
4:51 PM

मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस: निशा भगत

सोशल मीडिया लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस।' इस पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया था।

5:25 PM

'निशा भगत के निधन की खबर से स्तब्ध हूं', आदित्य साहू ने व्यक्त की संवेदना

5:19 PM

'निशा भगत की अकाल मृत्यु का समाचार हृदयविदारक', बोले रघुवर दास

सरना आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान की बुलंद आवाज निशा भगत की अकाल मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।

उनकी मौत के लिए झारखंड की आदिवासी-विरोधी और जमीन दलालों को संरक्षण देने वाली सरकार जिम्मेदार है। यह बहुत ही दुखद है कि इस सरकार में आदिवासी बेटियों को सच बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। सुश्री निशा भगत ने सरना-सनातन संस्कृति और आदिवासी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे सदैव याद किया जाएगा। सरकार इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे और आदिवासी बेटी और उनके परिजनों को न्याय दिलाए।

- रघुवर दास।

5:07 PM

निशा भगत आत्महत्या मामले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, उठाई गिरफ्तारी की मांग

4:31 PM

सोशल मीडिया लाइव के दौरान लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को फोन कर दी थी जानकारी

झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, निशा भगत ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने जमीन माफिया, पुलिस और राज्य सरकार को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More