रांची : दोस्त का था घर पर आना-जाना, पत्नी से हो गया प्यार, गुस्से में मार दी गोली

रांची : झारखंड के रांची के मेसरा में एक युवक ने अपने दोस्त को इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उसका उसकी पत्नी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। गोली के शिकार युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सोमवार दिन को मेसरा के बीआइटी चैक पर घटी। दोस्त ने न सिर्फ गोली मारने वाले युवक की पत्नी को प्रेम संबंध में फांसा बल्कि दोनों उसके साथ उसके बच्चे को लेकर पटना भी भाग गए थे।
ओरमांझी थाना क्षेत्र के पांच पंचायत के गुडू गांव का रहने वाले जगमोहन साहू की दोस्ती रामवृक्ष साहू उर्फ पिंटू साहू से थी। पिंटू व जगमोहन में गहरी छनती थी। जगमोहन की शादी 2012 में हुई थी और उसकी एक पांच साल की बेटी है।
जगमोहन के घर पर अकसर पिंटू आया करता था और इसी दौरान उसके बीच च जगमोहन की पत्नी के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दिसंबर 2019 में पिंटू व उसकी पत्नी पांच साल की बेटी को लेकर पटना भाग गए। महिला जब पटना से लौटी तो वह अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रहने लगी।
इस घटना के बाद जगमोहन आग बबूला था। जिसके बाद उसने सोमवार को दोस्त को गोली मार दी। घटनास्थल से खोखा व कट्टा बरामद किया गया है और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 2012 में ही खूंटी से कट्टा खरीदा था।


