पश्चिम बंगाल : BJP ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया, कुल 57 नाम जारी

Suvendu Adhikari to contest West Bengal Assembly election from Nandigram seat: BJP General Secretary Arun Singh
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस से आए नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को उनकी परंपरागत सीट से उम्मीदवार बनाया है। नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से होगा, जिन्होंने पहले से ही अपनी उस सीट से उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। नंदीग्राम से अबतक तृणमूल उम्मीदवार के रूप में शुभेंदु लड़ते रहे हैं, लेकिन अब वे और दीदी आमने-सामने होंगे।
Suvendu Adhikari to contest West Bengal Assembly election from Nandigram seat: BJP General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/G9HArB8HFA
— ANI (@ANI) March 6, 2021
ममता बनर्जी ने चुनाव के ऐलान से पहले नंदीग्राम में एक जनसभा कर खुद के इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया और अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से टिकट मांगा था। वहीं, शुभेेंदु अधिकारी ने भी अपनी पार्टी से नंदीग्राम से टिकट मांगा था और कहा था कि अगर उन्हें भाजपा वहां से उम्मीदवार बनाती है तो वे ममता बनर्जी को कम से कम 50 हजार वोटों से चुनाव हराएंगे।
BJP’s Central Election Committee has approved the names of candidates on 57 seats for West Bengal Assembly elections: BJP General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/ROwPNFuCNz
— ANI (@ANI) March 6, 2021
ममता बनर्जी के राजनीतिक उदय में नंदीग्राम का अहम स्थान रहा है। नंदीग्राम के किसानों के मुदृदे पर संघर्ष कर ही वे बंगाल की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची और अब उनका मुकाबला अपने ही पुराने सहयोगी से होगा। अब यह तय है कि बंगाल में सबसे रोचक चुनाव नंदीग्राम में होगा। शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम में खासी पकड़ है, जबकि ममता बनर्जी अपने बड़े राजनीतिक कद व अपील के जरिए अपने पुराने सिपहसलार को शिकस्त देना चाहेंगी।
West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee (in file photo) has also announced to contest the Assembly election from Nandigram seat pic.twitter.com/RYEWiZODWp
— ANI (@ANI) March 6, 2021
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 57 नामों का ऐलान आज किया। उन्होंने कहा कि आजसू को राज्य में बागमुंडी सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गयी है।
Out of 57 seats announced, the Baghmundi seat has been given to AJSU for West Bengal Assembly elections: BJP General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/7zSgIe46kX
— ANI (@ANI) March 6, 2021


