बड़ा फैसला : अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने दिल्ली में स्कूली शिक्षा बोर्ड बनाने को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश में पृथक स्कूली शिक्षा बोर्ड बनाने को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में दिल्ली बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन बनाने को स्वीकृति दी गयी।
‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ की स्थापना दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को नई ऊंचाइयों की तरफ़ लेकर जाएगा | LIVE https://t.co/eaGprft1HS
— AAP (@AamAadmiParty) March 6, 2021
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करीब 100 सरकारी और 1700 प्राइवेट स्कूल हैं। सभी सरकारी स्कूल और अधिकतर निजी स्कूल सीबीएसइ से संबद्धता प्राप्त हैं। पर, अब एकेडमिक सेशन 2021-22 में आरंभिक तौर पर 20 से 25 स्कूलों में दिल्ली के नए गठित बोर्ड के तहत पढाई होगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए चयनित स्कूलों की सीबीएसइ से संबद्धता खत्म हो जाएगी और वे दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यपकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ चर्चा के बाद स्कूलों का चयन किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जतायी कि अगले चार से पांच सालों में राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल दिल्ली को बोर्ड से जुड़ जाएंगे।
In today’s cabinet meet, we have given approval to the constitution of a Delhi Board of School Education: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/9qTZ2NhduC
— ANI (@ANI) March 6, 2021
There are around 1000 govt schools & 1700 private schools in Delhi. All govt schools and most private schools here are affiliated with CBSE. In academic session 2021-22, we will include 20-25 schools in this Board: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/reMQOmdjsq
— ANI (@ANI) March 6, 2021
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बोर्ड के तीन बड़े लक्ष्य होंगे – देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए विद्यार्थी तैयार हों, किसी भी धर्म, जाति और अमीर-गरीब का फर्क भूल अच्छे इंसान बरें और बच्चे रोजगार मांगने के लिए नहीं रोजगार देने के लिए तैयार हों।
केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान!
दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड।
बोर्ड के 3 बड़े लक्ष्य –
●देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हों विद्यार्थी
●किसी भी धर्म, जाति और अमीर – गरीब का फर्क भूल अच्छे इंसान बने
●बच्चों को रोजगार मांगने के लिए नहीं रोजगार देने के लिए तैयार करेंगे pic.twitter.com/p2lX0zbz24
— AAP (@AamAadmiParty) March 6, 2021


