यूपी विधानसभा गेट पर सब इंसपेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, सीएम योगी के नाम छोड़ गया यह संदेश

लखनऊ : उत्तरप्रदेश विधानसभा की सुरक्षा पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। गोली मारने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सब इंस्पेक्टर का नाम निर्मल कुमार चौबे था और वह विधानसभा के गेट नंबर 7 पर ड्यूटी कर रहा था।

ज्वाइंट कमिश्नर, लाॅ एंड आर्डर नवीन कुमार ने कहा है कि उसने अपने सीने में गोली मारी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह बीमार है और अपने पीछे अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ जा रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि मृतक सब इंस्पेक्टर निर्मला कुमार चौबे के पास सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह बीमार हैं और जा रहे हैं, मेरे बच्चों का ध्यान रखिएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

निर्मला बंथरा थाने में तैनात था और उसकी ड्यूटी विधानसभा में लगी थी। वह 1987-88 बैच का दारोगा था। स्वास्थ्य कारणों से वह डिप्रेशन में था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More