बेउर जेल सहित बिहार के कई जेलों में सुबह से चल रही है छापेमारी, कई मोबाइल-सिम जब्त

पटना : बिहार के पटना स्थित बेउर जेल सहित विभिन्न जिलों में स्थित जेल में बुधवार सुबह से छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद जिले के डीएम एवं एसपी कर रहे हैं। बेउर जेल के एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इसे रूटिन चेकिंग बताया गया है।

छपरा जेल में की गयी छापेमारी में तीन मोबाइ फोन सिम कार्ड के साथ जब्त किए गए हैं। छपरा के एसपी संतोष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह साढे पांच से साढे आठ बजे की बीच छापेमारी की गयी और यह रूटिन चेकिंग का हिस्सा है।


कटिहार के मंडल कारा में भी छापेमारी चल रही है, जिसका नेतृत्व वहां के डीएम-एसपी कर रहे हैं। बिहार के जहानाबाद के जेल में भी डीएम-एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। भभुआ, समस्तीपुर, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज के जेल में भी छापेमारी किए जाने की सूचना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More